आज का राशिफल - Shaurya Mail

Breaking News

आज का राशिफल

 आज का राशिफल

गुरुवार 30 अप्रैल 2026

आइये जानते है कि कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

  1. मेष – आनंददायक जीवन गुज़रेगा, स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम संतान की स्थिति अच्छी होगी, व्यापार भी अच्छा रहेगा। थोड़ा सा कहीं अभी इन्वेस्टमेंट के बारे में बहुत सोच समझ कर के आगे बढ़िएगा बाकी घर परिवार की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी, पारिवारिक सुख बहुत बढ़-चढ़ कर मिलेगा आपको। सुस्वादु भोजन चखेंगे। अच्छी स्थिति रहेगी। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
  2. वृषभ – वृषभ राशि के लिए थोड़ा सा डिस्टर्बिंग टाइम हो सकता है स्वास्थ्य के मामले में, बाकी प्रेम संतान की स्थिति भी थोड़ी मध्यम है, व्यापारिक दृष्टिकोण से मध्यम से उत्तम की तरफ़ है। बहुत अच्छा समय इसको नहीं कहेंगे लेकिन बहुत बुरा समय नहीं है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
  3. मिथुन – स्वास्थ्य पर ध्यान देना पड़ेगस्वास्थ्य पर ध्यान देना पड़ेगा, प्रेम संतान की स्थिति भी थोड़ी मध्यम है क्योंकि भावुक बने रहेंगे और यह भावुकता नुक़सान कर सकती है। बाकी व्यापारिक दृष्टिकोण से सही समय है, हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
  4. कर्क – भूमि-भवन-वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बनेगा। लेकिन थोड़ा गृह-कलह भी हो सकता है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति भी मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से पहले से बेहतर समय कहा जाएगा। लाल वस्तु पास रखें।
  5. सिंह – पराक्रमी बने रहेंगे, ये पराक्रम आपको सफलता की तरफ लेकर जाएगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी और व्यापार अच्छी स्थिति में कहा जाएगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
  6. कन्या – मिला-जुला फल रहेगा, लेकिन अच्छा रहेगा। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति, धन का आवक बढ़ेगा, कौटुंबिक सुख का मजा लेंगे। मतलब कुटुंबों की संख्या बढ़ेगी या मुलाकात होगी।
  7. तुला – सायंकाल तक मन परेशान रहेगा, लेकिन सायंकाल के बाद आपकी स्थिति अच्छी हो जाएगी। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, प्रेम-संतान का साथ होगा, व्यापार अच्छा रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
  8. वृश्चिक – आय से संबंधित चीज़ों को सायंकाल से पहले निपटा लें। यात्रा अगर करना है तो जल्दी करें। प्रेम-संतान-व्यापार अच्छा है, लेकिन सायंकाल के बाद चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा और मन परेशान रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
  9. धनु – यात्रा का योग बनेगा, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम-संतान मध्यम है, व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
  10. मकर – कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी, व्यापारिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम की स्थिति अच्छी, संतान अच्छा और व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ संकेत रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
  11. कुंभ – सायंकाल के बाद परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम हो गई है, व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
  12. मीन –च के पार करें, परिस्थितियां प्रतिकूल हो रही हैं। चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, प्रेम-संतान भी मध्यम रहेगा, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!