अमजा प्रतिनिधि मंडल ने की महानिदेशक सूचना से शिष्टाचार भेंट - Shaurya Mail

Breaking News
अन्तारा सीनियर लीविंग पुरुकुल में “विरासत-2026” ने किया स्वर्गीय राजा रणधीर सिंह को याद, बहुत ही नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलिद हैरिटेज स्कूल में धूमधाम से मना 73वां वार्षिक वाइब्स कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मनराष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन भगवत प्रसाद मकवाना से मिला अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज का प्रतिनिधिमंडल, सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चाघरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारीमुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

अमजा प्रतिनिधि मंडल ने की महानिदेशक सूचना से शिष्टाचार भेंट

 अमजा प्रतिनिधि मंडल ने की महानिदेशक सूचना से शिष्टाचार भेंट

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 26 अप्रैल 2026

ऑल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड के पत्रकार प्रतिनिधियों ने विगत दिवस अपर सचिव मुख्यमंत्री, महानिदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग तथा उपाध्यक्ष मदेविप्रा श्री बंशीधर तिवारी से उनके कार्यालय में भेंटकर सकारात्मक, रचनात्मक और राष्ट्रवादी पत्रकारिता को उनके समर्थन तथा सहयोगी भावना के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया । प्रतिनिधि पत्रकारों ने विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त पत्रकारों के सत्यापन प्रक्रिया को समर्थन देते हुए कहा कि पत्रकारिता की आड में अवांछित गतिविधियों को कतई समर्थन नही दिया जाना चाहिए ।

प्रतिनिधिमंडल ने न्यूज पोर्टल्स की टेंडर प्रक्रिया पूरा हुए काफी समय हो जाने पर पात्र पोर्टल्स की सूची सार्वजनिक करने की मांग भी की ।

प्रतिनिधिमंडल में ऑल मीडिया जर्नलिस्ट्स ऐसोसियेशन उत्तराखंड के महामंत्री रवींद्र नाथ कौशिक, कोषाध्यक्ष राज कमल गोयल, अनुशासन समिति संयोजक राजकुमार ग्रोवर, अमजा देहरादून के अध्यक्ष सोनू सिंह, राष्ट्रीय सहारा के निवर्तमान संपादक जीतेन्द्र नेगी , गिरधर गोपाल लूथरा आदि मौजूद रहे ।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!