चौखाल को मिलेगा कोऑपरेटिव विलेज का मॉडल : धन सिंह रावत - Shaurya Mail

Breaking News

चौखाल को मिलेगा कोऑपरेटिव विलेज का मॉडल : धन सिंह रावत

 चौखाल को मिलेगा कोऑपरेटिव विलेज का मॉडल : धन सिंह रावत

उत्तराखंड(पौड़ी गढ़वाल),शुक्रवार 24 अप्रैल 2026

चौखाल सहकारी समिति गुरूफाली की वार्षिक सामान्य निकाय बैठक में सहकारिता मंत्री डा. धन सिंह रावत ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कोऑपरेटिव विलेज विकसित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके।

शुक्रवार को आयोजित बैठक में किसानों एवं समिति के सदस्यों ने अपनी समस्याएं रखी। इस दौरान सहकारिता मंत्री डा.धन सिंह ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में सहकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जिला सहकारी बैंक की नई शाखा खोले जाने की संभावनाओं पर कार्य करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाएं गांव स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से माइक्रो एटीएम वितरित किए जाने पर भी बल दिया गया।

उन्होंने किसानों से फसल बीमा कराने की अपील की। इस दौरान उन्होंने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चोपताखाल में हाईब्रिड क्लासरूम एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का भी लोकार्पण किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य रजनी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह नेगी, महामंत्री मनोज रमोला, राकेश ममगांई, मनोज भंडारी, सुशील सिंह, मनोज सिंह, मोहन सिंह आदि शामिल रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!