मंत्री ने की केंद्र व राज्य योजनाओं की समीक्षा - Shaurya Mail

Breaking News
अन्तारा सीनियर लीविंग पुरुकुल में “विरासत-2026” ने किया स्वर्गीय राजा रणधीर सिंह को याद, बहुत ही नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलिद हैरिटेज स्कूल में धूमधाम से मना 73वां वार्षिक वाइब्स कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मनराष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन भगवत प्रसाद मकवाना से मिला अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज का प्रतिनिधिमंडल, सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चाघरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारीमुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

मंत्री ने की केंद्र व राज्य योजनाओं की समीक्षा

 मंत्री ने की केंद्र व राज्य योजनाओं की समीक्षा

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 23 अप्रैल 2026

प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार काे कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने केंद्र एवं राज्य पोषित योजनाओं की विस्तृत जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक के दौरान विभाग द्वारा आगामी मई माह में प्रस्तावित एक्सपो के कार्यक्रम की तैयारियों एवं रूपरेखा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों से प्रदेश में बीते दिनों बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान की भी जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि कृषि में दो जिलों में फसल को नुकसान हुआ है। जिसमें ऊधम सिंह नगर जिले के गदरपुर क्षेत्र में 33 प्रतिशत से अधिक क्षति 10.95 हेक्टेयर में हुई है।

टिहरी जिले के जौनपुर ब्लॉक में 33 प्रतिशत से अधिक क्षति 5.06 हेक्टेयर क्षेत्रफल में हुआ है। उद्यान विभाग में औद्यानिकी फसलों में 33 प्रतिशत से अधिक क्षति लगभग 18.04 हैक्टेयर में हुई है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि भारत सरकार के मानकों के अनुसार शीघ्र कागजी कार्यवाही पूरी कर किसानों को मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।

इस अवसर पर निदेशक कृषि दिनेश कुमार, बागवानी मिशन निदेशक महेंद्र पाल, निदेशक कैप नृपेंद्र चौहान, उपनिदेशक उद्यान रतन लाल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!