मुख्यमंत्री धामी ने बीसी खंडूड़ी का हालचाल जाना - Shaurya Mail

Breaking News
अन्तारा सीनियर लीविंग पुरुकुल में “विरासत-2026” ने किया स्वर्गीय राजा रणधीर सिंह को याद, बहुत ही नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलिद हैरिटेज स्कूल में धूमधाम से मना 73वां वार्षिक वाइब्स कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मनराष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन भगवत प्रसाद मकवाना से मिला अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज का प्रतिनिधिमंडल, सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चाघरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारीमुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

मुख्यमंत्री धामी ने बीसी खंडूड़ी का हालचाल जाना

 मुख्यमंत्री धामी ने बीसी खंडूड़ी का हालचाल जाना

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 21 अप्रैल 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मैक्स अस्पताल पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेवानिवृत्त मेजर जनरल) का कुशलक्षेम जाना।

मुख्यमंत्री ने अस्पताल में चिकित्सकों से खंडूड़ी के स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण भी मौजूद रही।

गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी का उपचार देहरादून के मैक्स अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी स्थिति पर लगातार चिकित्सकीय निगरानी रखी जा रही है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!