चारधाम मार्गों के सुदृढ़ीकरण से यात्रा हुई अधिक सुरक्षित व सुगम : मुख्यमंत्री धामी - Shaurya Mail

Breaking News

चारधाम मार्गों के सुदृढ़ीकरण से यात्रा हुई अधिक सुरक्षित व सुगम : मुख्यमंत्री धामी

 चारधाम मार्गों के सुदृढ़ीकरण से यात्रा हुई अधिक सुरक्षित व सुगम : मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड(पौड़ी गढ़वाल),सोमवार 20 अप्रैल 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में चारधाम यात्रा मार्गों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से यात्रा अब अधिक सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक हो गई है।

यमकेश्वर स्थित वानप्रस्थ आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह बातें कही। उन्होंने श्रीमद्भागवत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह ग्रंथ मानव को धर्म, ज्ञान और भक्ति के मार्ग पर अग्रसर कर जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को नई दिशा देने के लिए विभिन्न महत्वाकांक्षी परियोजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने कालसी-हरीपुर क्षेत्र में यमुना तट पर घाट निर्माण, शारदा कॉरिडोर, हरिद्वार-ऋषिकेश कॉरिडोर और दून विश्वविद्यालय में सेंटर फॉर हिन्दू स्टडीज की स्थापना जैसे कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे प्रदेश की आर्थिकी और सांस्कृतिक पहचान को मजबूती मिल रही है।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक रेनू बिष्ट ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार के प्रयासों से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिली है और इसका लाभ आम जनता को मिल रहा है।

व्यास पीठ से कथा वाचन कर रहे गोविन्द देव गिरी महाराज ने श्रद्धालुओं को धर्म और सत्कर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। वहीं परमार्थ आश्रम के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि भागवत कथा समाज को नैतिक मूल्यों और सेवा भावना की ओर प्रेरित करती है।

परमार्थ आश्रम के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को नैतिक मूल्यों और सेवा भाव की ओर प्रेरित करने का सशक्त माध्यम है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!