आज का राशिफल
सोमवार 13 अप्रैल 2026
आइये जानते है कि कैसा जाएगा आपका आज का दिन।
- मेष – स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा, यात्रा कष्टकारी होगी, भ्रामक समाचार की प्राप्ति होगी, मन खराब करने वाले समाचार की प्राप्ति होगी, संतान की स्थिति मध्यम, परेशान करने वाली, प्रेम की स्थिति में तू-तू मैं-मैं और नकारात्मकता बनी रहेगी, एक कोई दुर्घटना वाली बात नहीं है लेकिन एक नकारात्मक दिन का निर्माण हो रहा है। लाल वस्तु पास रखें, काली वस्तु का दान करें, शुभ होगा।
- वृषभ – व्यापार में उतार चढ़ाव बना रहेगा, कोर्ट-कचहरी से बचें, अदरवाइज खराब स्थिति आ सकती है, पिता के स्वास्थ्य पर और स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें, प्रेम की स्थिति थोड़ी पहले से बेहतर कही जाएगी। संतान भी ठीक-ठीक है। लाल वस्तु का दान करें।
- मिथुन – अपमानित होने का भय रहेगा। स्वास्थ्य पहले से सुधार के तरफ। प्रेम की स्थिति अच्छी है, संतान की स्थिति अच्छी है, लेकिन मान सम्मान पर उंगली उठ सकती है, और यात्रा करने से भी बचना चाहिए आपको। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।
- कर्क – चोट-चपेट लग सकती है। किसी परिशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बच के पार करें। स्वास्थ्य प्रभावित, प्रेम की स्थिति नकारात्मक या ड्राइनस वाली, संतान इस समय, दूर-दूर रहेंगे या आपकी आज्ञा का पालन नहीं करेंगे। मन मुताबिक बाते नहीं होंगी। एक खराब समय का निर्माण हो रहा है। बचके पार करें। काली वस्तु का दान करें।
- सिंह – स्वयं के स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी में रिस्क न लें। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात विवादास्पद हो सकती है। थोड़ा बच के पार करें। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम है। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
- कन्या – शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा लेकिन घोर डिस्टरबेंस बनी रहेगी। इस समय पार्टनर्शिप की प्रॉब्लम, जीवनसाथी के साथ प्रॉब्लम, स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक रहेगा, लेकिन प्रेम, संतान व्यापार चारों तरफ से इस समय थोड़े से कोलाहल दिख रहा है। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
- तुला – मानसिक परेशानी, अवसाद की स्थिति, प्रेम में बड़ा बखेड़ा हो सकता है, कोई उंगली उठ सकती है, संतान को लेकर के मन बहुत चिंतित और परेशान रहेगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा, नौकरी चाकरी भी ठीक-ठाक है, व्यापार चलता रहेगा। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।
- वृश्चिक – गृह कलह के बड़े संकेत हैं। स्वास्थ्य भी प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति भी मध्यम है, व्यापार शनै-शनै बढ़ेगा। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
- धनु – नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। व्यवसाय में विवाद संभव है, नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। व्यावसायिक दृष्टिकोण से देखी जा रही है, प्रेम की स्थिति मध्यम, संतान की स्थिति मध्यम, स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक रहेगा, लेकिन जो मैंने बताया नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
- मकर – धन हानि के संकेत हैं। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं और भाषा की मर्यादा समझें। अदरवाइज मुसीबतें बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान अच्छा है, व्यापार लगभग ठीक है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
- कुंभ – नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। घबराहट, बेचैनी इत्यादि बनी रहेगी। फिर भी सही निर्णय ले पाएंगे आप। धन रुक-रुक करके आएगा। कठोर भाषा के प्रयोग से बचिए। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
- मीन – स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम में दूरी, संतान में दूरी। मन नकारात्मक बना रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान मध्यम, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शिव जी का जलाभिषेक करें। काली वस्तु का दान करें।