मुख्यमंत्री धामी ने की स्व-गणना और जनता से भागीदारी की अपील - Shaurya Mail

Breaking News
डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण; अधिकारियों कार्मिकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देशअन्य पिछडा वर्ग आयोग में 10 शिकायतों पर सुनवाई, विभागों को दिए सख्त निर्देशस्वच्छता पखवाड़ा–2026 के माध्यम से टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ कियादेवभूमि के सपूतों ने छुआ आसमान : NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगाएचपीसीएल और टाटा मोटर्स ने प्रयुक्त ऑटोमोटिव लुब्रिकेंट्स के लिए स्केलेबल सर्कुलर इकोनॉमी मॉडल विकसित करने हेतु साझेदारी की

मुख्यमंत्री धामी ने की स्व-गणना और जनता से भागीदारी की अपील

 मुख्यमंत्री धामी ने की स्व-गणना और जनता से भागीदारी की अपील

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 10 अप्रैल 2026

पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में जनगणना 2027 के अंतर्गत अपनी स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी कर राज्य में इस महत्वपूर्ण अभियान की औपचारिक शुरुआत की। इस दौरान जनगणना से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें डिजिटल प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश पहली बार पूरी तरह डिजिटल जनगणना की ओर बढ़ रहा है, जो पारदर्शिता, सटीकता और जनभागीदारी सुनिश्चित करेगा। उन्होंने इसे भारत के डिजिटल युग में एक बड़ा कदम बताया। उन्होंने बताया कि जनगणना 2027 का पहला चरण ‘हाउस लिस्टिंग और हाउसिंग जनगणना’ है, जिसमें आवासीय स्थिति, सुविधाओं और घरेलू विवरणों से संबंधित जानकारी एकत्र की जा रही है। इस बार नागरिकों को ‘स्व-गणना’ की सुविधा दी गई है, जिसके माध्यम से वे ऑनलाइन पोर्टल पर स्वयं अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनगणना कार्य को समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि यह आंकड़े भविष्य की नीतियों और योजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, इसलिए इनकी शुद्धता बेहद जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे स्व-गणना पोर्टल का उपयोग कर सही और पूर्ण जानकारी दर्ज करें और इस राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा बनें। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि जनगणना से जुड़े सभी आंकड़ों की सुरक्षा के लिए कड़े प्रावधान किए गए हैं और इनका उपयोग केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए ही किया जाएगा। इस अवसर पर गीता धामी, निदेशक (जनगणना संचालन) ईवा श्रीवास्तव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!