उत्तराखंड राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के नवनियुक्त उपाध्यक्ष अशोक वर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की और उनका आभार व्यक्त करने के साथ ही धन्यवाद किया - Shaurya Mail

Breaking News
डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण; अधिकारियों कार्मिकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देशअन्य पिछडा वर्ग आयोग में 10 शिकायतों पर सुनवाई, विभागों को दिए सख्त निर्देशस्वच्छता पखवाड़ा–2026 के माध्यम से टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ कियादेवभूमि के सपूतों ने छुआ आसमान : NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगाएचपीसीएल और टाटा मोटर्स ने प्रयुक्त ऑटोमोटिव लुब्रिकेंट्स के लिए स्केलेबल सर्कुलर इकोनॉमी मॉडल विकसित करने हेतु साझेदारी की

उत्तराखंड राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के नवनियुक्त उपाध्यक्ष अशोक वर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की और उनका आभार व्यक्त करने के साथ ही धन्यवाद किया

 उत्तराखंड राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के नवनियुक्त उपाध्यक्ष अशोक वर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की और उनका आभार व्यक्त करने के साथ ही धन्यवाद किया

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 08 अप्रैल 2026

उत्तराखंड राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के नवनियुक्त उपाध्यक्ष अशोक वर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की और उनका आभार व्यक्त करने के साथ ही धन्यवाद किया। इस मौके पर अशोक वर्मा ने कहा कि उनके बनने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं भाजपा शीर्ष नेतृत्व का भी मैं आभार व्यक्त करता हूं । पार्टी ने जो उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है उस दायित्व को वे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। वर्मा ने यह भी कहा कि उनके विभाग से संबंधित सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों को समय पर दिलाने का पुर जोर प्रयास किया जाएगा साथ ही केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा पिछड़े वर्ग के लिए दी जा रही सुविधाओं को पिछड़े वर्ग के लोगों तक पहुंचाने का भरसक प्रयास किया जाएगा। अशोक वर्मा ने पलटन बाजार स्थित जंगम शिवालय मंदिर पर पहुंचकर पूजा अर्चना की और महंत 108 कृष्णागिरी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरांत अशोक वर्मा ने जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल के कार्यालय पर पहुंचे जहां पर समाज कल्याण अधिकारी द्वारा वर्मा का पुष्पगुच्छ बैठकर स्वागत किया गया पश्चात वर्मा ने सादगी से पदभार ग्रहण किया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!