प्रधानमंत्री माेदी के उत्तराखंड दौरे को लेकर मुख्यमंत्री ने की तैयारियाें की समीक्षा - Shaurya Mail

Breaking News
डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण; अधिकारियों कार्मिकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देशअन्य पिछडा वर्ग आयोग में 10 शिकायतों पर सुनवाई, विभागों को दिए सख्त निर्देशस्वच्छता पखवाड़ा–2026 के माध्यम से टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ कियादेवभूमि के सपूतों ने छुआ आसमान : NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगाएचपीसीएल और टाटा मोटर्स ने प्रयुक्त ऑटोमोटिव लुब्रिकेंट्स के लिए स्केलेबल सर्कुलर इकोनॉमी मॉडल विकसित करने हेतु साझेदारी की

प्रधानमंत्री माेदी के उत्तराखंड दौरे को लेकर मुख्यमंत्री ने की तैयारियाें की समीक्षा

 प्रधानमंत्री माेदी के उत्तराखंड दौरे को लेकर मुख्यमंत्री ने की तैयारियाें की समीक्षा

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 07 अप्रैल 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी के आगामी उत्तराखंड दौरे को लेकर राज्य सरकार ने में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक उच्चस्तरीय बैठक कर संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं समन्वित रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे राष्ट्रीय ध्वज के साथ कार्यक्रम में शामिल होकर प्रधानमंत्री का स्वागत करें, जिससे आयोजन को जन-उत्सव का स्वरूप मिल सके।

मुख्यमंत्री धामी आज अपने सरकारी आवास में 14 अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री का उत्तराखण्ड दाैरा और दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर (दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे) के शुभारम्भ कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर को राज्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक बताते हुए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को भव्य, सुव्यवस्थित एवं जनभागीदारी आधारित बनाया जाए तथा प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति की स्पष्ट झलक दिखाई दे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में गढ़वाली, कुमाऊनी एवं जौनसारी परंपराओं को प्रमुखता देने तथा स्थानीय कलाकारों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश देते हुए अधिकतम जनसहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना राज्य के विकास को नई दिशा देगी तथा पर्यटन, रोजगार और व्यापार के नए अवसर सृजित करेगी।

उन्होंने दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर को राज्य के विकास का महत्वपूर्ण पड़ाव बताते हुए इसे “स्वर्णिम अध्याय” करार दिया। उन्होंने कहा कि इस कॉरिडोर से दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और औद्योगिक एवं व्यावसायिक गतिविधियों का विस्तार होगा।

बैठक में राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इनमें सचिव शैलेश बगौली, कमिश्नर विनय शंकर पांडे, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, अपर सचिव बंशीधर तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी शामिल थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!