राज्यपाल से मिले तुलाज इंस्टीट्यूट के वाइस चेयरमैन - Shaurya Mail

Breaking News
डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण; अधिकारियों कार्मिकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देशअन्य पिछडा वर्ग आयोग में 10 शिकायतों पर सुनवाई, विभागों को दिए सख्त निर्देशस्वच्छता पखवाड़ा–2026 के माध्यम से टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ कियादेवभूमि के सपूतों ने छुआ आसमान : NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगाएचपीसीएल और टाटा मोटर्स ने प्रयुक्त ऑटोमोटिव लुब्रिकेंट्स के लिए स्केलेबल सर्कुलर इकोनॉमी मॉडल विकसित करने हेतु साझेदारी की

राज्यपाल से मिले तुलाज इंस्टीट्यूट के वाइस चेयरमैन

 राज्यपाल से मिले तुलाज इंस्टीट्यूट के वाइस चेयरमैन

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 03 अप्रैल 2026

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से आज लोक भवन में तुलाज इंस्टीट्यूट, देहरादून के वाइस चेयरमैन रौनक जैन ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल के समक्ष उत्तराखण्ड में प्रस्तावित विश्वस्तरीय शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना के संबंध में अपनी प्रस्तुतिकरण पेश की।

इन प्रस्तावित शिक्षण संस्थानों में समेकित स्वास्थ्य शिक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित आधुनिक शिक्षण प्रणाली व विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर विशेष बल दिया गया है।

राज्यपाल ने कहा कि इस प्रकार के नवाचारपूर्ण शैक्षणिक संस्थान राज्य को शिक्षा, शोध एवं रोजगार के क्षेत्र में नई दिशा प्रदान करेंगे और उत्तराखण्ड को राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर एक महत्वपूर्ण शिक्षा केंद्र के रूप में स्थापित करने में सहायक सिद्ध होंगे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!