जिला प्रशासन की क्यूआरटी की कार्यवाही घरेलू गैस सिलेंडर के व्यवसायिक उपयोग पर 06 सिलेंडर जब्त - Shaurya Mail

Breaking News

जिला प्रशासन की क्यूआरटी की कार्यवाही घरेलू गैस सिलेंडर के व्यवसायिक उपयोग पर 06 सिलेंडर जब्त

 जिला प्रशासन की क्यूआरटी की कार्यवाही घरेलू गैस सिलेंडर के व्यवसायिक उपयोग पर 06 सिलेंडर जब्त

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 02 अप्रैल 2026

एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में जिले में क्षेत्रवार क्यूआरटी टीम गठित की गई है। क्यूआरटी टीम आज क्षेत्रवार गैस एजेंसियों के निरीक्षण करते हुए एलपीजी गैस की मांग, आपूर्ति आदि सभी गतिविधियों देखी।

जिला प्रशासन की क्यूआरटी द्वारा घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग को रोकने हेतु संयुक्त रूप से रिंग रोड 6 नंबर पुलिया रायपुर रोड रायपुर बाजार में लगभग 40 होटल ढाबा एवं रेस्टोरेंट की जांच की गई जिसमें 6 सिलेंडर घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग होते हुए पाए गए जिन्हें मौके पर सीज किया गया एवं आधुनिक गैस सर्विस जोगीवाला की सुपुर्द की में दिया गया। इसके साथ ही टीम द्वारा दून फ्यूल सहस्त्रधारा रोड पेट्रोल पंप एवं नंदा गैस सर्विस सहस्त्रधारा क्रॉसिंग का निरीक्षण किया गया।

जिला प्रशासन द्वारा प्रसारित 1077, 0135-2626066, 2726066 और व्हाट्सएप नंबर 7534826066 के माध्यम से कुल 8 शिकायतें एलपीजी गैस की आपूर्ति के सम्बन्ध में दर्ज हुई है, वही कंट्रोलरूम में मौजूद जिला खाद्य पूर्ति विभाग, देहरादून में एलपीजी गैस की आपूर्ति, सिलेंडर उपलब्धता या अन्य किसी प्रकार की समस्या को लेकर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में आज लगभग 15185 अधिक उपभोक्ताओं को घरेलू तथा 1056 उपभोक्ताओं को व्यवसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति की गई है। एलपीजी का घरेलू 48503 तथा व्यवसायिक का 4301 स्टॉक उपलब्ध है। घरेलू के साथ ही व्यवसायिक एलपीजी गैस सिलेंडर का लोड निंरतर बढाया जा रहा है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!