उत्तराखंड में मखाना खेती को बढ़ावा, किसानों को मिलेगा प्रशिक्षण - Shaurya Mail

Breaking News
अन्तारा सीनियर लीविंग पुरुकुल में “विरासत-2026” ने किया स्वर्गीय राजा रणधीर सिंह को याद, बहुत ही नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलिद हैरिटेज स्कूल में धूमधाम से मना 73वां वार्षिक वाइब्स कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मनराष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन भगवत प्रसाद मकवाना से मिला अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज का प्रतिनिधिमंडल, सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चाघरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारीमुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

उत्तराखंड में मखाना खेती को बढ़ावा, किसानों को मिलेगा प्रशिक्षण

 उत्तराखंड में मखाना खेती को बढ़ावा, किसानों को मिलेगा प्रशिक्षण

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 02 अप्रैल 2026

उत्तराखंड में मखाना की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। बुधवार काे कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय अधिकारियों को किसानों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

कैंप कार्यालय में बिहार की एक निजी संस्था के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान मंत्री जाेशी को बताया गया कि संस्था मखाना उत्पादन, प्रसंस्करण और विपणन के क्षेत्र में कार्यरत है और हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने की योजना है।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मखाना उत्पादन में अग्रणी क्षेत्रों का अध्ययन कर वहां की आधुनिक तकनीक और प्रबंधन पद्धतियों को राज्य के किसानों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि जलभराव वाली भूमि के बेहतर उपयोग के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि की जा सकती है।

इस अवसर पर सचिव कृषि एसएन पांडेय, निदेशक कृषि दिनेश कुमार, संस्था के पदाधिकारी राजीव रंजन,सम्यक जैन,अजय पैनोली उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!