अतिक्रमण मुक्त बनेगा देहरादून, लापरवाही पर होगी कार्रवाई : महापाैर - Shaurya Mail

Breaking News
डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण; अधिकारियों कार्मिकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देशअन्य पिछडा वर्ग आयोग में 10 शिकायतों पर सुनवाई, विभागों को दिए सख्त निर्देशस्वच्छता पखवाड़ा–2026 के माध्यम से टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ कियादेवभूमि के सपूतों ने छुआ आसमान : NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगाएचपीसीएल और टाटा मोटर्स ने प्रयुक्त ऑटोमोटिव लुब्रिकेंट्स के लिए स्केलेबल सर्कुलर इकोनॉमी मॉडल विकसित करने हेतु साझेदारी की

अतिक्रमण मुक्त बनेगा देहरादून, लापरवाही पर होगी कार्रवाई : महापाैर

 अतिक्रमण मुक्त बनेगा देहरादून, लापरवाही पर होगी कार्रवाई : महापाैर

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 01 अप्रैल 2026

नगर निगम देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल ने बुधवार काे भूमि अनुभाग के अधिकारियों के साथ नगर निगम सभागार में बैठक की, जिसमें शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने को लेकर कड़े निर्देश दिए गए।

बैठक में महापौर ने सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों से पिछले एक वर्ष में अतिक्रमण मुक्त कराई गई नगर निगम की जमीनों का पूरा विवरण प्रस्तुत करने को कहा।

महापौर ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि नगर निगम की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने वार्डों में सतर्कता बनाए रखें और भू-माफिया द्वारा किसी भी प्रकार के कब्जे को तुरंत चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई करते हुए भूमि को तत्काल मुक्त कराया जाए।

महापौर थपलियाल ने यह भी कहा कि पार्षदों द्वारा प्राप्त अतिक्रमण संबंधी शिकायतों पर बिना किसी देरी के त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए व प्रत्येक मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत की जाए।

बैठक में अपर नगर आयुक्त, प्रभारी भूमि अनुभाग आईएएस प्रवीण कुमार, उप नगर आयुक्त तनवीर मारा, सहायक नगर आयुक्त राजेश नैथानी, विनय प्रताप, टीएस पैनुली, टीआई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!