यूजेवीएनएल बोर्ड ने नई जल विद्युत परियोजनाओं को दी मंजूरी - Shaurya Mail

Breaking News

यूजेवीएनएल बोर्ड ने नई जल विद्युत परियोजनाओं को दी मंजूरी

 यूजेवीएनएल बोर्ड ने नई जल विद्युत परियोजनाओं को दी मंजूरी

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 01 अप्रैल 2026

यूजेवीएन लिमिटेड के निदेशक मंडल ने राज्य में नई जल विद्युत परियोजनाओं को गति देने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी है।

मंगलवार क़ो निदेशक मंडल की 133वीं बैठक सचिवालय में मुख्य सचिव एवं यूजेवीएनएल के अध्यक्ष आनंद बर्धन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें निगम से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में पिथौरागढ़ जनपद में प्रस्तावित 120 मेगावाट की सिरकारी-भ्योल रूपसियाबगड़ जल विद्युत परियोजना के सिविल कार्य शुरू करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। इसके अलावा देहरादून में 600 मेगावाट की इछाड़ी पंप स्टोरेज परियोजना के लिए निविदा प्रपत्र तैयार करने के लिए सक्षम स्तर से स्वीकृति देने के निर्देश दिए गए।

इसी क्रम में टौंस नदी पर प्रस्तावित 72 मेगावाट की त्यूणी-पलासू परियोजना के सिविल एवं हाइड्रो-मैकेनिकल कार्यों के आवंटन को भी मंजूरी दी गई। साथ ही पबर नदी पर प्रस्तावित 81 मेगावाट की आराकोट-त्यूणी जल विद्युत परियोजना की डीपीआर स्वीकृति के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए।

बैठक में प्रमुख सचिव ऊर्जा डॉ.आर.मीनाक्षी सुंदरम,सचिव वित्त दिलीप जावलकर,स्वतंत्र निदेशक इंदु कुमार पांडेय,बी.पी. पांडेय,पराग गुप्ता सहित प्रबंध निदेशक ए.के.सिंह,निदेशक परियोजनाएं सुरेश चंद्र बलूनी और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!