आज का राशिफल - Shaurya Mail

Breaking News

आज का राशिफल

 आज का राशिफल

मंगलवार 31 मार्च 2026

आइये जानते है कि कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

  1. मेष – मानसिक स्थिति पर बहुत ध्यान दीजिएगा। प्रेम की स्थिति में कोई बड़ी प्रॉब्लम, बड़ा झगड़ा या किसी भी तरीके से अपमानजनक स्थिति होने से बचना चाहिए। हो सके तो आज के दिन की डेट टाल दीजिए। संतान वाले जो हैं, संतान की सुरक्षा को लेकर के, संतान के स्वास्थ्य को लेकर के मन परेशान रहेगा। अगर कोई भी बड़ा निर्णय लेना चाहते हैं, मानसिक तौर पर आप तैयार नहीं हैं उस चीज के लिए, ऐसा दिखता है, तो महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक दीजिए। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही हैं। स्वास्थ्य मध्यम है। सूर्य को जल देना, लाल वस्तु पास रखना शुभ है।
  2. वृषभ – मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। अच्छी स्थिति नहीं चल रही है। घरेलू झगड़ा-झंझट कोई खराब रूप ले सकता है। शांतचित्त होकर निपटाएं। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान मध्यम है। व्यापार आपका अच्छा चल रहा है। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
  3. मिथुन – नाक, कान, गला का कोई बड़ा संक्रमण हो सकता है। स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें और अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम की स्थिति काफी अच्छी है, लाभप्रद है। संतान आज्ञा का पालन करेगा और नौकरी-चाकरी संतान से कुछ आपको आर्थिक सहायता या आर्थिक स्थिति, उनके आर्थिक स्थिति के सुधरने का समाचार मिल सकता है। तो एक, इन सब मामलों में आपकी अच्छी स्थिति चल रही है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
  4. कर्क – मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। अगर कभी भी किसी भी तरीके का मुंह में छाले या मुंह में कोई भी प्रॉब्लम का संकेत दिख रहा है तो अलर्ट रहिए और चिकित्सक की सलाह जरूर लें। धन हानि के संकेत हैं। इसलिए निवेश भी वर्जित है आपके लिए। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति भी मध्यम है। व्यापार मध्यम गति से आगे बढ़ रहा है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
  5. सिंह – शुगर लेवल का बढ़ना, मानसिक स्थिति खराब होना, घबराहट, बेचैनी, एंग्जायटी, स्वास्थ्य प्रभावित है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार आपका ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ है।
  6. कन्या – खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सिर दर्द, नेत्र पीड़ा, अनाब-शनाब खर्चे। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा रहेगा। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।
  7. तुला – आय के मार्ग थोड़े से बाधित दिख रहे हैं लेकिन आय बढ़ेगा रुक-रुक कर। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। व्यापार अच्छा है। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।
  8. वृश्चिक – कोर्ट-कचहरी से बचना चाहिए। राजनीतिक स्थिति थोड़ी मध्यम दिख रही है। उच्च अधिकारियों का कोपभजन के शिकार बन सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार मध्यम है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
  9. धनु – यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। हो सके तो यात्रा अभी वर्जित रखें। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार सही चलेगा। अपमानित होने का भय रहेगा, इसलिए विशेष ध्यान रखिएगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
  10. मकर – चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। वाहन धीरे चलाएं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
  11. कुंभ – दांपत्य बचाइए। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात विवादित हो सकती है। उदर रोग से परेशानी दिख रही है। नौकरी-चाकरी में दिक्कत दिख रही है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान ठीक-ठाक, व्यापार बढ़िया। हरी वस्तु पास रखें।
  12. मीन – शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। लेकिन शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे और कुछ हद तक डिस्टर्ब भी करेंगे। लेकिन आपका दबदबा रहेगा। जीत आपकी होगी। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार अच्छा है। तांबे की वस्तु दान करना शुभ होगा।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!