स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय के छात्रों की पहल, नमामि गंगे के तहत गंगा तट पर किया स्वच्छता अभियान - Shaurya Mail

Breaking News
अन्तारा सीनियर लीविंग पुरुकुल में “विरासत-2026” ने किया स्वर्गीय राजा रणधीर सिंह को याद, बहुत ही नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलिद हैरिटेज स्कूल में धूमधाम से मना 73वां वार्षिक वाइब्स कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मनराष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन भगवत प्रसाद मकवाना से मिला अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज का प्रतिनिधिमंडल, सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चाघरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारीमुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय के छात्रों की पहल, नमामि गंगे के तहत गंगा तट पर किया स्वच्छता अभियान

 स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय के छात्रों की पहल, नमामि गंगे के तहत गंगा तट पर किया स्वच्छता अभियान

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 27 मार्च 2026

नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय, देहरादून के प्रबंधन एवं कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर एक विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान पौड़ी गढ़वाल जनपद के यमकेश्वर क्षेत्र स्थित फूल चट्टी में गंगा नदी के तट पर संचालित हुआ।

अभियान में विभाग के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे उत्साह के साथ गंगा तट की सफाई की। इस दौरान कचरा एकत्र किया गया, जलकुंभी हटाई गई तथा नदी किनारे की साफ-सफाई की गई। छात्रों के इस प्रयास से क्षेत्र में स्वच्छता को लेकर सकारात्मक माहौल बना।

कार्यक्रम में स्थानीय लोगों का भी सराहनीय सहयोग मिला, जिससे अभियान और अधिक प्रभावी रहा। सामूहिक प्रयासों से गंगा तट पर स्वच्छता में सुधार हुआ और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ी।

इस अवसर पर सुश्री गुरप्रीत कौर, डॉ. रोहित पॉल एवं श्री चेतन गौड़ उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए गंगा स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला और भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रखने की बात कही।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक और पर्यावरणीय कार्यों में छात्रों की भागीदारी आगे भी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दिया जा सके।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!