आठवीं भव्य श्री राम यात्रा में युवाओं का हजुम ने माहौल को श्री राम मय किया - Shaurya Mail

Breaking News

आठवीं भव्य श्री राम यात्रा में युवाओं का हजुम ने माहौल को श्री राम मय किया

 आठवीं भव्य श्री राम यात्रा में युवाओं का हजुम ने माहौल को श्री राम मय किया

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 26 मार्च 2026

हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज लक्ष्मण चौक देहरादून में आयोजित सभा में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारक उत्तराखंड ने यवाओं से मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जीवन में चलने का आह्वान किया।

उत्तराखंड देहरादून, 26मार्च 2026। आठवीं श्री राम शोभा यात्रा का आयोजन वीर सावरकर संगठन द्वारा किया गया। जिसमें युवाओं का हजुम जय श्री राम के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया। वहीं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ उत्तराखंड प्रांत प्रचारक डॉ शैलेंद्र द्वारा युवाओं से मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जीवन में चलने का आह्वान किया और उन्होंने समाज से आह्वान किया कि हिन्दू जागेगा तो विश्व जागेगा। हमें जात पात के भेद भाव को मिटाना है, सभी हिंदू हैं न कोई वाल्मीकि न कोई राजपूत सिर्फ केवल तो केवल हिंदू है और हिन्दू समाज के मजबूत होने से राष्ट्र की आधार शिला मजबूत होती है वहीं अन्य वक्ताओं द्वारा यूपी के नोएडा एयरपोर्ट का नाम वीर सावरकर किया जाएं वहीं वीर सावरकर संगठन के कुलदीप सिसोदिया ने कहा कि ये आठवीं श्री राम यात्रा का कार्यक्रम किया जा रहा है चार स्थानों पर शास्त्रों का प्रदर्शन किया गया। वही इस अवसर पर गिर् धर गोपाल लूथरा, अमर सिंह स्वीडिया, राजकुमार, कुलदीप पंत, संदीप, संदीप गुप्ता, चंद्र मोहन अरोड़ा, अशोक गुप्ता, हिमानी मल्होत्रा, राज कुमार गोयल, मीना शर्मा, व हजारों युवाओं का हजुम जय श्री राम के द्वारा माहौल को राम मय कर दिया वही शोभा यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया । वही एक वाहन में सजावट कर उसमें भगवान श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान जी की मूर्ति स्थापित की गई थी और मिष्ठान प्रसाद का वितरण किया जाता रहा वहीं पुलिस प्रशासन व्यवस्था बनाता नजर आया वही श्री राम भजनों की धुनें पूरे वातावरण को भक्ति मय कर राम मय कर दिया

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!