मुख्यमंत्री धामी ने क्रिकेट खेलकर मंजुल सिंह मांजिला स्मृति अंतर क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री धामी ने क्रिकेट खेलकर मंजुल सिंह मांजिला स्मृति अंतर क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ

 मुख्यमंत्री धामी ने क्रिकेट खेलकर मंजुल सिंह मांजिला स्मृति अंतर क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 25 मार्च 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में मंजुल सिंह मांजिला स्मृति अंतर क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस टूर्नामेंट का आयाेजन उत्तरांचल प्रेस क्लब कर रहा है। मुख्यमंत्री ने स्वयं मैदान पर उतरकर क्रिकेट खेलकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

इस माैके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि खेल शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता तथा संघर्षशीलता जैसे गुणों का विकास होता है। राज्य सरकार प्रदेश में खेल सुविधाओं के विस्तार व खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

धामी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में “खेलो इंडिया” और “फिट इंडिया मूवमेंट” जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से देश में खेल संस्कृति को प्रोत्साहन मिला है। इन पहलों से युवाओं को खेलों से जुड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा मिल रही है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास, विधायक उमेश शर्मा काऊ, निदेशक खेल डॉ. आशीष चौहान, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय सिंह राणा सहित क्लब के पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!