मंत्री रेखा आर्या ने वात्सल्य योजना के तहत 3.02 करोड़ रुपये लाभार्थियाें के खाताें में स्थानांतरित की - Shaurya Mail

Breaking News
डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण; अधिकारियों कार्मिकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देशअन्य पिछडा वर्ग आयोग में 10 शिकायतों पर सुनवाई, विभागों को दिए सख्त निर्देशस्वच्छता पखवाड़ा–2026 के माध्यम से टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ कियादेवभूमि के सपूतों ने छुआ आसमान : NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगाएचपीसीएल और टाटा मोटर्स ने प्रयुक्त ऑटोमोटिव लुब्रिकेंट्स के लिए स्केलेबल सर्कुलर इकोनॉमी मॉडल विकसित करने हेतु साझेदारी की

मंत्री रेखा आर्या ने वात्सल्य योजना के तहत 3.02 करोड़ रुपये लाभार्थियाें के खाताें में स्थानांतरित की

 मंत्री रेखा आर्या ने वात्सल्य योजना के तहत 3.02 करोड़ रुपये लाभार्थियाें के खाताें में स्थानांतरित की

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 24 मार्च 2026

उत्तराखंड सरकार की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के खातों में 3 करोड़ 2 लाख रुपये से अधिक की धनराशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से जारी की।

कैंप कार्यालय में मंगलवार काे आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने आर्या ने बताया कि यह धनराशि दो माह की सहायता के रूप में वितरित की गई है। योजना के तहत राज्य सरकार वर्ष 2020 से कोविड-19 महामारी के दौरान अपने अभिभावकों को खो चुके बच्चों को प्रतिमाह तीन हजार रुपये की आर्थिक सहायता दे रही है। उन्होंने बताया कि फरवरी 2026 के लिए 5,057 लाभार्थियों को कुल 1 करोड़ 51 लाख 71 हजार रुपये जारी किए गए, जबकि मार्च 2026 के लिए 5,025 लाभार्थियों को 1 करोड़ 50 लाख 75 हजार रुपये की धनराशि हस्तांतरित की गई है।

मंत्री ने कहा कि योजना के अंतर्गत लाभार्थी को 21 वर्ष की आयु पूर्ण होने, बालिका लाभार्थी के विवाह या लाभार्थी के सेवायोजित होने पर योजना से बाहर कर दिया जाता है। इस अवसर पर सीपीओ अंजना गुप्ता और डिप्टी सीपीओ राजीव नयन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!