शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में पदयात्रा का आयोजन - Shaurya Mail

Breaking News
डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण; अधिकारियों कार्मिकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देशअन्य पिछडा वर्ग आयोग में 10 शिकायतों पर सुनवाई, विभागों को दिए सख्त निर्देशस्वच्छता पखवाड़ा–2026 के माध्यम से टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ कियादेवभूमि के सपूतों ने छुआ आसमान : NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगाएचपीसीएल और टाटा मोटर्स ने प्रयुक्त ऑटोमोटिव लुब्रिकेंट्स के लिए स्केलेबल सर्कुलर इकोनॉमी मॉडल विकसित करने हेतु साझेदारी की

शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में पदयात्रा का आयोजन

 शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में पदयात्रा का आयोजन

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 23 मार्च 2026

शहीदी दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत देहरादून के तत्वावधान में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में एक भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. मालविका रही। इस अवसर पर एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी श्री आनंद एवं श्रीमती कमला जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। मेरा युवा भारत देहरादून की उपनिदेशक मोनिका नांदल ने जानकारी देते हुए कहा कि कार्यक्रम का शुभारंभ देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों शहीद राजगुरु, भगत सिंह एवं सुखदेव के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया गया। उपस्थित अतिथियों द्वारा युवाओं को देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रेरित किया गया।

इसके पश्चात विश्वविद्यालय परिसर से पथरीबाग चौक तक पदयात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पदयात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने “मेरा भारत मेरी जिम्मेदारी”, “इंकलाब जिंदाबाद”, “भारत माता की जय” जैसे जोशीले नारों के साथ वातावरण को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को रिफ्रेशमेंट प्रदान किए गए। यह आयोजन युवाओं में राष्ट्रप्रेम एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!