चार साल बेमिसाल : परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री धामी ने विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन - Shaurya Mail

Breaking News
डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण; अधिकारियों कार्मिकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देशअन्य पिछडा वर्ग आयोग में 10 शिकायतों पर सुनवाई, विभागों को दिए सख्त निर्देशस्वच्छता पखवाड़ा–2026 के माध्यम से टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ कियादेवभूमि के सपूतों ने छुआ आसमान : NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगाएचपीसीएल और टाटा मोटर्स ने प्रयुक्त ऑटोमोटिव लुब्रिकेंट्स के लिए स्केलेबल सर्कुलर इकोनॉमी मॉडल विकसित करने हेतु साझेदारी की

चार साल बेमिसाल : परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री धामी ने विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन

 चार साल बेमिसाल : परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री धामी ने विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 23 मार्च 2026 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राजधानी देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित “सरकार के 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम के अंतर्गत विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। कृषि विभाग द्वारा लगाए गए परंपरागत आर्थिक कृषि गतिविधि स्टॉल का निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीण महिलाओं के साथ सहभागिता करते हुए पारंपरिक कृषि एवं घरेलू उपकरण ओखली, सिलबट्टा एवं जांदरा भी चलाया। उन्होंने महिलाओं के साथ संवाद स्थापित कर उनके कार्यों की सराहना की तथा उनके योगदान को प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण बताया। मुख्यमंत्री की इस सहभागिता से उपस्थित महिलाओं में उत्साह एवं आत्मविश्वास की झलक देखने को मिली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कृषि क्षेत्र में जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से निरंतर प्रगति कर रही है तथा जैविक कृषि को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ पारंपरिक कृषि एवं घरेलू गतिविधियों के संरक्षण पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से युवा पीढ़ी को अपनी पारंपरिक कृषि पद्धतियों एवं सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़ने का अवसर मिल रहा है, जो प्रदेश के समग्र विकास में सहायक सिद्ध होगा।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!