श्री गुरु राम राय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर का द्वितीय दिवस का आरम्भ एक रैली से हुआ - Shaurya Mail

Breaking News
डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण; अधिकारियों कार्मिकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देशअन्य पिछडा वर्ग आयोग में 10 शिकायतों पर सुनवाई, विभागों को दिए सख्त निर्देशस्वच्छता पखवाड़ा–2026 के माध्यम से टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ कियादेवभूमि के सपूतों ने छुआ आसमान : NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगाएचपीसीएल और टाटा मोटर्स ने प्रयुक्त ऑटोमोटिव लुब्रिकेंट्स के लिए स्केलेबल सर्कुलर इकोनॉमी मॉडल विकसित करने हेतु साझेदारी की

श्री गुरु राम राय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर का द्वितीय दिवस का आरम्भ एक रैली से हुआ

 श्री गुरु राम राय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर का द्वितीय दिवस का आरम्भ एक रैली से हुआ

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 22 मार्च 2026

श्री गुरु राम राय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर का द्वितीय दिवस का आरम्भ एक रैली से हुआ जिसका विषय बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ रहा । रैली बाल्मीकि बस्ती में निकाली गई । जिसमे सवयंसेवीयों छेत्रीय लोगो को संबोधित भी किया ।तत्पश्चात सभी स्वयंसेवीयो ने श्री महंत इंद्रेश मेडिकल कॉलेज के परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। बुद्धिक सत्र में बी एच यू की गायनाकॉलॉजिस्ट डॉ हर्षिता वर्मा ने सभी को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ अनीता मनोरी ध्यानी द्वारा किया गया, जिन्होंने अपने प्रेरणादायक शब्दों से सभी स्वयंसेवकों में उत्साह भर दिया। अंत में कार्यक्रम का समापन एन एस एस की कार्यक्रम अधिकारी डॉ महेश कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया, जिसमें उन्होंने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं छात्रों का आभार व्यक्त किया। यह शिविर आगामी सात दिनों तक विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से छात्रों के व्यक्तित्व विकास और समाज सेवा की भावना को सशक्त करेगा, कार्यक्रम में डॉ श्वेता, डॉ ए पी सिंह, डॉ संजय पाडलिया एवं एन एस एस सहकर्मी जितेंद्र और सुखविंदर भी उपस्थित रहे |

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!