आज का राशिफल
रविवार 22 मार्च 2026
आइये जानते है कि कैसा जाएगा आपका आज का दिन।
- मेष – आज सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। मानसिक चंचलता से बचें। प्रेम की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। संतान भी ठीक है। स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं है, थोड़ा ध्यान रखिएगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
- वृषभ – चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन अनावश्यक परेशान रहेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम की स्थिति मध्यम और संतान की स्थिति थोड़ी चिंताकारी होगी। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
- मिथुन – यात्रा का योग बनेगा। मन प्रफुल्लित रहेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। थोड़ा सा स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। व्यापार की स्थिति भी बहुत अच्छी रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
- कर्क – स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। व्यापारिक थोड़ी सी आपको राहत मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। पिता का साथ होगा। कुछ अधिकारियों का साथ मिलेगा। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। लाल वस्तु पास में रखना शुभ होगा।
- सिंह – भाग्य साथ देगा। यात्रा की तैयारी हो सकती है। प्रेम की स्थिति अच्छी है। संतान की स्थिति अच्छा है। स्वास्थ्य मध्यम है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
- कन्या – बचकर पार करिएगा, चोट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचाव पक्ष भी कमजोर है और मारक पक्ष मजबूत है। प्रेम संतान अच्छा है, व्यापार अच्छा है। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।
- तुला – प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। आनंददायक जीवन बिताएंगे। रंगीन बने रहेंगे, रंगीनियत पर ध्यान रखिए और संयमित रहें। नौकरी की स्थिति अच्छी है। प्रेम, स्वास्थ, संतान और व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
- वृश्चिक – शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे, लेकिन दबदबा आपका कायम रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास में रखें।
- धनु – प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। लिखने पढ़ने पर समय व्यतीत करें। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य ठीक है। संतान मध्यम है और व्यापार अच्छा है। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ रहेगा।
- मकर – मेटेलैस्टिक लाइफ अच्छी होगी। विलासिता समान वस्तुओं की कुछ खरीददारी होगी। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम संतान काफी सुधर चुका है और व्यापार भी अच्छा है। सफेद वस्तु पास रखना शुभ होगा।
- कुंभ – घबराहट, बेचैनी पर ध्यान दीजिए। रक्तचाप रेगुलर हो सकता है। पराक्रम रंग लाएगा। व्यापारिक सफलता मिलेगी। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
- मीन – अपनों की संख्या बढ़ेगी। धन की स्थिति मजबूत होगी। निवेश करने से बचें। बाकी स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।