सैनिक स्कूल घोड़ाखाल का हीरक जयंती स्थापना दिवस समारोह आयोजित - Shaurya Mail

Breaking News
अन्तारा सीनियर लीविंग पुरुकुल में “विरासत-2026” ने किया स्वर्गीय राजा रणधीर सिंह को याद, बहुत ही नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलिद हैरिटेज स्कूल में धूमधाम से मना 73वां वार्षिक वाइब्स कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मनराष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन भगवत प्रसाद मकवाना से मिला अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज का प्रतिनिधिमंडल, सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चाघरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारीमुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल का हीरक जयंती स्थापना दिवस समारोह आयोजित

 सैनिक स्कूल घोड़ाखाल का हीरक जयंती स्थापना दिवस समारोह आयोजित

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 21 मार्च 2026

उत्तराखंड के घोड़ाखाल स्थित सैनिक स्कूल में शनिवार को हीरक जयंती स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रतिकूल मौसम के कारण वर्चुअल माध्यम से जुड़ते हुए कैडेट्स, स्टाफ और पूर्व छात्रों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सैनिक स्कूलों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि ये संस्थान अनुशासित एवं देशभक्त युवाओं के निर्माण में अहम योगदान दे रहे हैं।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या ग्रुप कैप्टन मधु सेंगर ने स्वागत संबोधन में संस्थान की उपलब्धियों और राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका को रेखांकित किया।

इस अवसर पर विद्यालय की 60 वर्षों की यात्रा पर आधारित एक कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया गया, जिसमें संस्थान की प्रमुख उपलब्धियों, महत्वपूर्ण पड़ावों और पूर्व छात्रों की सफलताओं का विवरण प्रस्तुत किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कैडेट्स ने गणेश वंदना, कुमाऊंनी नृत्य और विद्यालय की विकास यात्रा पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर दर्शकों को आकर्षित किया।

समारोह के दौरान उप प्रधानाचार्या कमांडर अर्चना चौधरी एवं पीजीटी अंग्रेज़ी डॉ. शालिनी मिश्रा को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जीओसी-इन-सी प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया गया। साथ ही मुख्य अतिथि एवं सैनिक स्कूल सोसायटी के संयुक्त सचिव एस. जॉर्ज पी. वर्गीस को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में शामिल लेफ्टिनेंट जनरल एम.के. कटियार जीओसी-इन-सी वेस्टर्न कमांड ने कैडेट्स को ईमानदारी, दृढ़ संकल्प और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!