टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026 में अपने बहुआयामी ऊर्जा पोर्टफोलियो को प्रदर्शित किया
उत्तराखंड(ऋषिकेश),शनिवार 21 मार्च 2026
टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड, मिनी-रत्न उपक्रम, भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026 में सक्रिय रूप से भाग ले रहा है, जो विद्युत एवं ऊर्जा क्षेत्र का एक प्रमुख वैश्विक सम्मेलन एवं प्रदर्शनी है। यह आयोजन 19 से 22 मार्च 2026 तक यशोभूमि, नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है।
यह इस अवसर पर, टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के स्टॉल का शुभारंभ माननीय केंद्रीय विद्युत एवं आवास तथा शहरी मामलों के मंत्री श्री मनोहर लाल; माननीय केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी; और माननीय केंद्रीय विद्युत एवं नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्री श्रीपाद येसो नाइक द्वारा किया गया।
विद्युत मंत्रालय के सचिव, श्री पंकज अग्रवाल, आईएएस, भी इस अवसर पर उपस्थित थे। टीएचडीसीआईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, श्री सिपन कुमार गर्ग ने सभी गणमान्य अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया।
टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने जलविद्युत, पंप स्टोरेज, सौर और पवन ऊर्जा के क्षेत्र में अपनी पहलों और उपलब्धियों का प्रदर्शन किया, जो इसके विविध पोर्टफोलियो और इस क्षेत्र में बढ़ती भूमिका को दर्शाता है। राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के अनुरूप, टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देना जारी रखे हुए है।
इस अवसर पर श्री नीरज वर्मा, कार्यपालक निदेशक एवं डॉ. ए. एन. त्रिपाठी, मुख्य महाप्रबन्धक (मा.सं. एवं प्रशा. व जनसंपर्क) भी उपस्थित रहे।
“एलेक्ट्रिफायिंग ग्रोथ. एम्पोवेरिंग सस्टेनेबिलिटी. कनेक्टिंग ग्लोबली.” इस विषय पर आधारित यह आयोजन भविष्य के ऊर्जा मार्गों पर विचार-विमर्श करने के लिए अंतरराष्ट्रीय उद्योग जगत के लीडर्स को एक साथ लाया है। विशेषज्ञों के नेतृत्व में सत्रों और संवादों के माध्यम से, शिखर सम्मेलन टिकाऊ और विविध ऊर्जा समाधानों को बढ़ावा देते हुए भारत की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने पर केंद्रित है।