घरेलू सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर तहसील सदर में 22 तथा विकासनगर अंतर्गत 10 सिलेंडर ज़ब्त - Shaurya Mail

Breaking News
डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण; अधिकारियों कार्मिकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देशअन्य पिछडा वर्ग आयोग में 10 शिकायतों पर सुनवाई, विभागों को दिए सख्त निर्देशस्वच्छता पखवाड़ा–2026 के माध्यम से टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ कियादेवभूमि के सपूतों ने छुआ आसमान : NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगाएचपीसीएल और टाटा मोटर्स ने प्रयुक्त ऑटोमोटिव लुब्रिकेंट्स के लिए स्केलेबल सर्कुलर इकोनॉमी मॉडल विकसित करने हेतु साझेदारी की

घरेलू सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर तहसील सदर में 22 तथा विकासनगर अंतर्गत 10 सिलेंडर ज़ब्त

 घरेलू सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर तहसील सदर में 22 तथा विकासनगर अंतर्गत 10 सिलेंडर ज़ब्त

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 18 मार्च 2026 

जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिला प्रशासन की क्यूआरटी निरंतर सक्रिय रूप से कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में आज विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान तहसील सदर क्षेत्र से 22 तथा विकासनगर क्षेत्र में होटल, ढाबों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अवैध रूप से उपयोग किए जा रहे 10 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। जांच के दौरान व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था, संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

जिला प्रशासन की टीम द्वारा आज जनपद की 16 गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गैस आपूर्ति, वितरण प्रणाली, ओटीपी आधारित डिलीवरी व्यवस्था तथा अभिलेखों की गहन जांच की गई। अधिकारियों ने एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को निर्धारित मानकों के अनुसार पारदर्शी एवं सुचारू गैस वितरण सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी के निर्देश हैं कि एलपीजी गैस की कालाबाजारी एवं दुरुपयोग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
जिला प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि यदि कहीं घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध उपयोग अथवा कालाबाजारी की सूचना प्राप्त हो, तो तत्काल प्रशासन को अवगत कराएं, ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!