लोक भवन में हर्षोल्लास से मनाई गई होली - Shaurya Mail

Breaking News

लोक भवन में हर्षोल्लास से मनाई गई होली

 लोक भवन में हर्षोल्लास से मनाई गई होली

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 04 मार्च 2026

राजधानी देहरादून स्थित लोक भवन में बुधवार को होली मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल गुरमीत सिंह (से.नि.) और पुष्कर सिंह धामी ने भाग लिया। दाेनाें ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत और गणेश जोशी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी, समाजसेवी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग उपस्थित रहे। सभी ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें होली की बधाई दी तथा एक-दूसरे को रंग एवं गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं।

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने अपने संदेश में कहा कि होली हर्ष, उल्लास और समरसता का प्रतीक पर्व है, जो समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि विविध रंगों का यह उत्सव आपसी सद्भाव को सुदृढ़ करने का माध्यम है और मानवता को एकजुट रहने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि होली हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। यह पर्व सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कामना की कि रंगों का यह त्योहार सभी के जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करे तथा प्रदेश निरंतर विकास और प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे। कार्यक्रम के दौरान लोक भवन परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण रहा और पारंपरिक ढंग से होली का पर्व मनाया गया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!