आज का राशिफल - Shaurya Mail

Breaking News

आज का राशिफल

 आज का राशिफल

मंगलवार 03 मार्च 2026

आइये जानते है कि कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

  1. मेष – बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू मैं-मैं से बचें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी न लें। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। प्रेम संतान मध्यम रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से ठीक चलते रहेंगे। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
  2. वृषभ – गृह कलह के बड़े संकेत हैं, बहुत बचकर पार करिए। स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिये। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिये। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी अभी रोक दीजिए, विवादित हो सकता है। प्रेम संतान का लगभग ठीक साथ रहेगा। व्यापार भी आपका सही चलता रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करना और हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
  3. मिथुन – अभी कोई नए व्यापार की शुरुआत न करिए जो भी आपने सोच रखा है, डिजाइन कर रखा है उसको रोक के रखिए, अभी लागू मत करिए। नाक, कान, गला की परेशानी होगी। स्वयं के स्वास्थ्य और अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम संतान की स्थिति ठीक है। व्यापार मध्यम है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
  4. कर्क – जुआ, सट्टा और लॉटरी में पैसे न लगाएं। अभी निवेश न करें क्योंकि धनहानि के संकेत हैं। अपनी जुबान पर काबू रखें, क्योंकि आपस में तू-तू मैं-मैं होने की संभावना है। मुख रोगों के शिकार हो सकते हैं, इसलिए अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति थोड़ी मध्यम है, लेकिन कोई बड़ी चिंता वाली बात नहीं दिखती। काली वस्तु का दान करना और बजरंगबली को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।
  5. सिंह – सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, लेकिन इसके साथ ही घबराहट और बेचैनी बनी रह सकती है। एक अज्ञात भय आपमें व्याप्त रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है और व्यापार भी बेहतर रहेगा। हालांकि, जो लोग नौकरी-पेशे में हैं, उनके लिए थोड़ा समय चुनौतीपूर्ण हो सकता है। जीवनसाथी के साथ और उनके स्वास्थ्य को लेकर भी थोड़ा खराब समय रह सकता है। कुल मिलाकर समय उतार-चढ़ाव वाला है। शनिदेव को प्रणाम करना और काली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।
  6. कन्या – खर्च की अधिकता मन को परेशान कर सकती है और यह कर्ज की स्थिति भी ला सकती है। अज्ञात भय सताएगा। सिर दर्द और नेत्र पीड़ा जैसी समस्याएं बनी रह सकती हैं। हालांकि, शत्रुओं पर आपका दबदबा बना रहेगा, फिर भी मानसिक डिस्टर्बेस रहेगी। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी है। शनिदेव को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।
  7. तुला – आय के नए-नए स्रोत बनेंगे, लेकिन विवादों के साथ। पुराने स्रोतों से भी पैसे आएंगे, पर वहां भी विवाद की स्थिति बन सकती है। यात्रा कष्टकारी हो सकती है, लेकिन उससे लाभ होगा। विवादास्पद समाचार प्राप्त हो सकते हैं, लेकिन आगे चलकर उनमें कुछ अच्छा ही होगा। हर लिहाज से दिन थोड़ा डिस्टर्निंग है, पर लाभप्रद भी रहेगा। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।
  8. वृश्चिक – कोर्ट-कचहरी में असमंजस की स्थिति बन सकती है। व्यापार थोड़ा मध्यम रहेगा। पिता के साथ और स्वयं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। पीली वस्तु अपने पास रखना आपके लिए शुभ होगा।
  9. धनु – मान-प्रतिष्ठा पर आंच आ सकती है। भाग्य पर भरोसा करके कोई कार्य मत करिएगा। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है, व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
  10. मकर – चोट-चपेट लग सकती है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान की स्थिति सुधर चुकी है, व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
  11. कुंभ – जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी में थोड़ी अड़ंगा रहेगा, लेकिन लाभ होगा। प्रेम-संतान का साथ है, व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
  12. मीन – स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। शत्रु सक्रिय रहेंगे लेकिन दबदबा कायम रहेगा आपका। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है, व्यापार लगभग ठीक है। शिवजी का जलाभिषेक करना और तांबे की वस्तु दान करना आपके लिए शुभ होगा।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!