मुख्यमंत्री ने सहसपुर में सड़क चौड़ीकरण के कार्य का किया शिलान्यास - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री ने सहसपुर में सड़क चौड़ीकरण के कार्य का किया शिलान्यास

 मुख्यमंत्री ने सहसपुर में सड़क चौड़ीकरण के कार्य का किया शिलान्यास

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 12 फरवरी 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में मीठीबेरी–परवल–चांदनी चौक और परवल–विज्ञान धाम झाझरा मार्ग के एक से 10 किलोमीटर के चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया। यह कार्य 1203.40 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क अवसंरचना प्रदेश के समग्र विकास का आधार है और बेहतर कनेक्टिविटी से स्थानीय व्यापार, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को नई गति मिलेगी। उन्होंने सहसपुर क्षेत्र में पेयजल, नाला निर्माण, मोक्षधाम और पुस्ता निर्माण सहित कई अन्य विकास कार्यों की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड समावेशी विकास में अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित है और मातृशक्ति सशक्तिकरण को अर्थव्यवस्था का केंद्र माना जा रहा है। उन्होंने ‘लखपति दीदी’ योजना के माध्यम से महिलाओं के उत्पादों की अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में बढ़ती हिस्सेदारी का जिक्र किया।

मुख्यमंत्री धामी ने देवभूमि की अस्मिता और संस्कृति की सुरक्षा के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति जारी रखने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अवैध अतिक्रमण, भू-माफियाओं और नकल विरोधी कानून के उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई करेगी।

स्थानीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की उपलब्धियों की सराहना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!