सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर देहरादून विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन - Shaurya Mail

Breaking News

सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर देहरादून विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

 सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर देहरादून विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 10 फरवरी 2026 

सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री अंकुश पांडेय की अध्यक्षता में एक दिवसीय विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला देहरादून स्थित एनआईसी सभागार में संपन्न हुई। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के कार्मिकों और स्कूली बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान प्रतिभागियों को इंटरनेट के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग, इसके लाभ और बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। बताते चले कि पूरे देश में प्रति वर्ष फरवरी माह का दूसरा मंगलवार का दिन सुरक्षित इंटरनेट दिवस के रूप में मनाया जाता है।

जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अंकुश पांडेय कहा कि वर्तमान समय में इंटरनेट एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुके हैं, ऐसे में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इंटरनेट एक इंटरकनेक्टेड नेटवर्क है, जो सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान और संचार को संभव बनाता है। इसका उपयोग ई-मेल, सोशल मीडिया, ऑनलाइन शिक्षा, बैंकिंग और अन्य सूचनाओं के आदान-प्रदान में किया जाता है। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में भी इंटरनेट का व्यापक उपयोग होता है।

उन्होंने आगे बताया कि समाज में इंटरनेट के अनेक लाभ हैं, लेकिन असामाजिक तत्व इसके दुरुपयोग से साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी और डेटा चोरी जैसी समस्याएँ पैदा कर रहे हैं। ऐसे में जागरूकता और सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है। श्री पांडेय ने सभी को चेताया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचें और मजबूत पासवर्ड का प्रयोग करें। उन्होंने बच्चों और कर्मचारियों से सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने का विशेष आह्वान भी किया।

इस कार्यशाला का उद्देश्य आमजन, विशेषकर बच्चों को इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक करना और साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान करना रहा। इस अवसर पर सहायक सूचना विज्ञान अधिकारी दीप्ति चमोली, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर हरेन्द्र शर्मा सहित विभागीय कार्मिक और स्कूली छात्र उपस्थित थे।
जिला सूचना अधिकारी, देहरादून।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!