केंद्रीय फिल्म बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री से की भेंट - Shaurya Mail

Breaking News

केंद्रीय फिल्म बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री से की भेंट

 केंद्रीय फिल्म बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री से की भेंट

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 09 फ़रवरी 2026

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के अध्यक्ष, लेखक और गीतकार प्रसून जोशी ने शिष्टाचार भेंट की।

मुख्यमंत्री ने प्रसून जोशी के साहित्य और सिनेमा में योगदान की सराहना की और कला, संस्कृति, साहित्य तथा सिनेमा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान राज्य की सांस्कृतिक विरासत, लोक कला, लोक संगीत और उत्तराखंड में फिल्म निर्माण की संभावनाओं पर विचार-विमर्श हुआ।

श्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार राज्य को फिल्म निर्माण और शूटिंग के अनुकूल केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए प्रयासरत है और इसके लिए नीतिगत सहयोग एवं सुविधाएं प्रदान कर रही है। उन्होंने भविष्य में राज्य में सिनेमा, साहित्य और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार हेतु सहयोग की उम्मीद जताई।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!