नैनीताल–पंगोट–किलबरी मार्ग पर फिसलन से कार खाई में गिरी, हादसा टला - Shaurya Mail

Breaking News

नैनीताल–पंगोट–किलबरी मार्ग पर फिसलन से कार खाई में गिरी, हादसा टला

 नैनीताल–पंगोट–किलबरी मार्ग पर फिसलन से कार खाई में गिरी, हादसा टला

उत्तराखंड(नैनीताल),गुरुवार 29 जनवरी 2026

सरोवर नगरी नैनीताल में बर्फबारी के बीच फिसलन के कारण शनिवार सुबह नैनीताल–पंगोट–किलबरी मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 20 फीट गहरी खाई में गिर गई। सौभाग्य से वाहन के एयरबैग खुलने से कार सवार पर्यटक को केवल मामूली चोटें आईं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गंज थाना क्षेत्र रामपुर, उत्तर प्रदेश निवासी उमर शम्सी अपने मित्रों के साथ नैनीताल घूमने आये थे और बर्फ देखने के लिए पंगोट–किलबरी मार्ग की ओर निकले थे। सड़क पर जमी बर्फ के कारण उनका वाहन फिसल गया और खाई में जा गिरा। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से पर्यटक को सुरक्षित बाहर निकाला।

कोतवाल हेम पंत के अनुसार पर्यटक की स्थिति सामान्य है और क्रेन से वाहन को बाहर निकाल लिया गया है। अत्यधिक फिसलन को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से मार्ग पर पर्यटकों और दोपहिया वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी गई है। पुलिस और प्रशासन ने अपील की है कि बर्फबारी के दौरान पहाड़ी मार्गों पर यात्रा करते समय विशेष सतर्कता बरतें और दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!