मुख्य सचिव ने स्किल हब सहसपुर का किया दाैरा, छात्राें की कम संख्या पर जताई नाराजगी - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्य सचिव ने स्किल हब सहसपुर का किया दाैरा, छात्राें की कम संख्या पर जताई नाराजगी

 मुख्य सचिव ने स्किल हब सहसपुर का किया दाैरा, छात्राें की कम संख्या पर जताई नाराजगी

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 15 जनवरी 2026

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बुधवार को देहरादून जनपद के कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के तहत स्किल हब सहसपुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्षमता से कम छात्रों के प्रशिक्षण पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि एक माह में सेंटर को पूरी क्षमता पर लाया जाए।

इस अवसर पर मुख्य सचिव ने सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में चल रहे पाठ्यक्रमों का निरीक्षण किया और प्रशिक्षण पाने वाले छात्रों से बातचीत कर उनके अनुभव और भावी योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस का पूर्ण उपयोग सुनिश्चित किया जाए और सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं को यहां भ्रमण कराया जाए। आनंद बर्द्धन ने सेंटर में संचालित पाठ्यक्रमों को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में शामिल करने और विदेशी भाषा प्रशिक्षण के साथ संबंधित देश की लिविंग और वर्किंग कल्चर की जानकारी प्रदान करने के निर्देश भी दिए।

कौशल विकास एवं सेवायोजन के निदेशक संजय कुमार ने बताया कि स्किल हब सहसपुर युवाओं को उच्च स्तरीय तकनीकी प्रशिक्षण देने के साथ विदेश रोजगार से जोड़ने के लिए विदेशी भाषा प्रशिक्षण प्रदान करता है। वर्तमान में विदेश रोजगार प्रकोष्ठ के माध्यम से नर्सिंग, केयरगिवर और आतिथ्य क्षेत्र में जापान और जर्मनी में युवाओं को सेवायोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर जिलाधिकारी सविन बंसल, कौशल विकास एवं सेवायोजन के संयुक्त निदेशक अनिल सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!