मुख्यमंत्री से पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने की शिष्टाचार भेंट - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री से पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने की शिष्टाचार भेंट

 मुख्यमंत्री से पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने की शिष्टाचार भेंट

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 12 जनवरी 2026

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से लोकसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों ने देश और राज्य से जुड़े समसामयिक विषयों, विकास, जनकल्याण और आपसी समन्वय से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। इस अवसर पर सांसद ठाकुर ने मुख्यमंत्री को राज्य की जनता और क्षेत्रीय विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने भी सांसद ठाकुर के सुझावों को सकारात्मक रूप से लिया और कहा कि सरकार राज्य के विकास कार्य के लिए संकल्पित होकर कार्य रही है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!