मुख्यमंत्री ने मेडिकल यूनिट वाहनों का दिखाई हरी झंडी - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री ने मेडिकल यूनिट वाहनों का दिखाई हरी झंडी

 मुख्यमंत्री ने मेडिकल यूनिट वाहनों का दिखाई हरी झंडी

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 25 दिसंबर 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से “ग्रामीण गढ़वाल समग्र स्वास्थ्य सेवा परियोजना” के अंतर्गत मेडिकल यूनिट वाहनों काे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों के माध्यम से दूरदराज़ और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं, जांच, दवाइयां और परामर्श दिया जाएगा। इस पहल से समय पर उपचार सुनिश्चित होगा और स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच बेहतर होगी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि लोग भौगोलिक और आर्थिक कारणों से स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे। इस पहल से दूरस्थ गांवों तक समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा पहुंचाना आसान होगा। दूरस्थ एवं दुर्गम ग्रामीण इलाकों में प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा, निःशुल्क जांच, परामर्श एवं दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की दिशा में यह अच्छा प्रयास है। इस परियोजना का प्रथम चरण जनपद चमोली एवं टिहरी गढ़वाल में आरंभ किया गया है। जहां दो पूर्णतः सुसज्जित मेडिकल माेबाइल यूनिट्स को तैनात किया गया है। इसके माध्यम से सामान्य चिकित्सा, 29 से अधिक निशुल्क पैथोलॉजी जांच, निःशुल्क दवा वितरण, नेत्र जांच, स्वास्थ्य परामर्श एवं रेफरल सेवाएं प्रदान की जाएंगी। हर मोबाइल यूनिट में डॉक्टर मौजूद रहेंगे। ये यूनिट गांव, कस्बों, स्कूलों और बाजारों में निर्धारित समय पर जाकर चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराएंगी। इसके लिए जनपदों के अधिकारियों से सामंजस्य रखा जाएगा।

इस अवसर पर ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एवं हॉस्पिटल के चेयरमैन कमल घनसाला, डॉ. पुनीत त्यागी डॉ. एस.एल. जेठानी, मेजर जनरल (रिटा) ओ.पी सोनी एवं डॉ. सुभाष गुप्ता मौजूद थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!