आज का राशिफल
सोमवार 22 दिसंबर 2025
आइये जानते है कि कैसा जाएगा आपका आज का दिन।
- मेष – व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार बहुत अच्छा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
- वृषभ – भाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य,प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।
- मिथुन – चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। संतान ठीक-ठाक व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
- कर्क – जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य भी अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
- सिंह – शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। मानसिक कन्फ्यूजन थोड़ी बनी रहेगी। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
- कन्या – भावनाओं में बहकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा समय रहेगा। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम है। व्यापार अच्छा है। नीली वस्तु पास रखें।
- तुला – गृह कलह के संकेत हैं, लेकिन भौतिक सुख सुविधा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
- वृश्चिक – पराक्रम रंग लाएगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा रहेगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
- धनु – सासन, सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। धन उपार्जन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।
- मकर – सकारात्मक ऊर्जा का संचार रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। सरकारी तंत्र से पंगेबाजी ना करें। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
- कुंभ – मन चिंतित रहेगा। घबराहट बेचैनी बनी रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।
- मीन – आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। नीली वस्तु का दान करें।