सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री से की भेंट - Shaurya Mail

Breaking News

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री से की भेंट

 सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री से की भेंट

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 26 अक्टूबर 2025

उत्तराखंड के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मंत्री ने उत्तराखंड राज्य में सैनिक कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और चल रहे कार्यों की जानकारी दी और पूर्व सैनिकों और बलिदानी के परिजनों के लिए किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की। उन्होंने राज्य में निर्माणाधीन सैन्यधाम परियोजना की प्रगति की जानकारी भी दी।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दीपावली से पहले केंद्र सरकार की ओर से पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को दी गयी सौगात को लेकर भी रक्षा मंत्री का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने निराश्रयता अनुदान को 4,000 रुपये से बढ़ाकर 8,000 रुपये, शिक्षा अनुदान को 1,000 रुपये से बढ़ाकर 2,000 रुपये तथा विवाह अनुदान को 50,000 रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दिया है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड सरकार की ओर से पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की और रक्षा मंत्रालय की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि “उत्तराखण्ड वीर भूमि है, यहाँ के युवाओं का राष्ट्र रक्षा में योगदान गौरव की बात है। राज्य सरकार सैनिकों और शहीद परिवारों के सम्मान और कल्याण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए कई कदम उठा रही है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!