आज का राशिफल - Shaurya Mail

Breaking News

आज का राशिफल

 आज का राशिफल

सोमवार 06 अक्टूबर 2025

आइये जानते है कि कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

  1. मेष – सिर दर्द, नेत्र पीड़ा, अज्ञात भय, खर्च की अधिकता, इत्यादि बना रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।
  2. वृषभ – आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा लाभप्रद नहीं होगी। भ्रामक समाचार की प्राप्ति। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
  3. मिथुन – कोर्ट-कचहरी से बचें। नए व्यापार की शुरुआत अभी न करें। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार मध्यम। काली जी को प्रणाम करते रहें।
  4. कर्क – स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा से अभी बचें। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार लगभग ठीक है। नीली वस्तु का दान करें।
  5. सिंह – चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें। नीली वस्तु का दान करें।
  6. कन्या – जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य दोनों पर ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है और व्यापार की स्थिति भी लगभग ठीक रहेगी। नीली वस्तु पास रखें।
  7. तुला – शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। प्रेम, संतान की स्थिति लगभग ठीक है। व्यापार भी ठीक है। नीली वस्तु पास रखें।
  8. वृश्चिक – बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ है। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक है। नीली वस्तु का दान करें।
  9. धनु – गृह कलह के संकेत हैं। भौतिक सुख-संपदा में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।
  10. मकर – पराक्रम रिजल्ट अभी नहीं दे पाएगा। स्वंय के स्वास्थ्य पर और अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापारिक हानि के संकेत हैं। प्रेम, संतान अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
  11. कुंभ – धन हानि के संकेत हैं। निवेश अभी न करें। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
  12. मीन – घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। मानसिक परेशानी, शारीरिक परेशानी। प्रेम, संतान मध्यम। एक मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!