मंत्री गणेश जोशी ने आपदा प्रभावित 14 परिवारों को राहत राशि के चेक सौंपे - Shaurya Mail

Breaking News

मंत्री गणेश जोशी ने आपदा प्रभावित 14 परिवारों को राहत राशि के चेक सौंपे

 मंत्री गणेश जोशी ने आपदा प्रभावित 14 परिवारों को राहत राशि के चेक सौंपे

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 05 अक्टूबर 2025

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के मखडेती, गल्जवाड़ी और जाखन के कुल 14 आपदा प्रभावित परिवारों को सहायता राशि के चेक प्रदान किए।

मंत्री जोशी ने बताया कि आपदा में पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के परिवार को 3.80 लाख की सहायता राशि के 12 चेक वितरित किए गए। वहीं जनहानि के दृष्टिगत दो परिवारों को 1-1 लाख की धनराशि के चेक प्रदान किए गए। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके अनुरोध के उपरांत राज्य सरकार ने आपदा में पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त भवनों के लिए सहायता राशि 1.25 लाख से बढ़ाकर 5 लाख कर दी है। मुख्यमंत्री का यह निर्णय आपदा प्रभावित परिवारों के लिए अत्यंत राहतदायक और सहायक सिद्ध होगा।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!