कैबिनेट मंत्री जोशी ने किया मुख्यमंत्री का धन्यवाद - Shaurya Mail

Breaking News

कैबिनेट मंत्री जोशी ने किया मुख्यमंत्री का धन्यवाद

 कैबिनेट मंत्री जोशी ने किया मुख्यमंत्री का धन्यवाद

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 04 अक्टूबर 2025

मसूरी विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न सड़कों के निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति दिए जाने पर राज्य के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद किया। इन सड़काें में अनारवाला – मालसी मोटर मार्ग के लिए 3 करोड़ रुपये स्वीकृत किये हैं।
कैबिनेट मंत्री गणेश जाेशी ने बताया कि लंबे समय से अनारवाला–मालसी मोटर मार्ग का पुनर्निर्माण लंबित था। अब मुख्यमंत्री ने इस सड़क के लिए रुपये 3 करोड़ 19 लाख की वित्तीय स्वीकृति दे दी है। इसके लिए मैंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। उन्हाेंने बताया कि इस सड़क के अतिरिक्त जिला पंचायत चंद्रोटी के अंतर्गत लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत से आंतरिक सड़कों का निर्माण कार्य भी शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया की अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान सड़क के दोनों तरफ विद्युत पोल को स्थानांतरित किया गया था और अन्य कार्य भी किए गए, इसके कारण सड़क निर्माण का कार्य लंबित था। मंत्री जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों के बाद लोक निर्माण विभाग ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मार्गो को गड्ढा मुक्त किए जाने के लिए पैच निर्माण का कार्य भी किया जा रहा है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!