महिला स्वरोजगार योजना के बजट का हो शत प्रतिशत इस्तेमाल : मंत्री रेखा आर्या - Shaurya Mail

Breaking News

महिला स्वरोजगार योजना के बजट का हो शत प्रतिशत इस्तेमाल : मंत्री रेखा आर्या

 महिला स्वरोजगार योजना के बजट का हो शत प्रतिशत इस्तेमाल : मंत्री रेखा आर्या

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 29 अगस्त 2025

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने एकल महिला स्वरोजगार योजना में आवंटित बजट के शत प्रतिशत इस्तेमाल का निर्देश देते हुए कहा कि इस योजना के तहत महिलओं को स्वरोजगार के लिए सरकार 75% तक का अनुदान देगी।

गुरुवार को सचिवालय स्थित सभागार में विभागीय मंत्री रेख आर्या ने अधिकारियों के साथ बैठक में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान मंत्री ने बताया कि एकल महिला स्वरोजगार योजना को प्रदेश के सभी जनपदों में बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है और इसके तहत अभी तक 1600 से ज्यादा आवेदन मिल चुके हैं।

उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत पहले साल 2000 महिलाओं को लाभ देने का लक्ष्य रखा गया है। यदि आवश्यकता पड़ी तो इसके लिए दोबारा विज्ञप्ति जारी करने का निर्देश उन्होंने अधिकारियों को दिया है।

मंत्री ने आंगनबाड़ी कल्याण कोष से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलने वाली धनराशि को बढ़ाने के लिए अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल, शौचालय, विद्युतीकरण, गैस कनेक्शन जैसी सुविधाओं को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में उपलब्ध कराने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं।

मंत्री ने बताया कि महालक्ष्मी किट योजना के तहत भी कुछ सामग्री बढ़ाई जा रही है जिससे लाभार्थी महिलाओं को इसका ज्यादा लाभ मिलेगा। इसके अलावा बैठक में नंदा गौरा योजना और अनुपूरक पोषाहार योजना समेत कहीं अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की गई।

बैठक में सचिव चंद्रेश कुमार, निदेशक बंसीलाल राणा, उपनिदेशक विक्रम सिंह, राज्य परियोजना अधिकारी मोहित चौधरी, अंजना गुप्ता, आरती बलोदी, नीतू फुलेरा आदि मौजूद रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!