Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल ने राजपुर रोड स्थित सर्किल बार में आग लगने की घटना को गंभीरता से लिया और बार का लाइसेंस 15 दिन के लिए निलंबित कर दियाबीआईएस प्रमाणित वस्तुओं का उपयोग देश को बनाएगा आत्मनिर्भर : राज्यपालश्री एल.पी. जोशी ने टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के मुख्य तकनीकी अधिकारी (सीटीओ) के रूप में पदभार ग्रहण कियाविरासत महोत्सव में आज भिन्न-भिन्न स्कूलों के 86 स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग कर तरह-तरह की कलाओं में अपने-अपने हुनर का रोचक एवं अद्भुत प्रदर्शन कियाप्रारंभिक शिक्षा के द्वादश राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 के द्वितीय दिवस का शुभारंभ उत्तराखंड की प्रथम महिला बॉडीबिल्डर प्रतिभा थपलियाल जी द्वारा किया गया

आज का राशिफल

 आज का राशिफल

मंगलवार 26 अगस्त 2025

आइये जानते है कि कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

  1. मेष – स्वास्थय पर ध्यान दें। प्रेम-संतान का साथ होगा। व्यापार अच्छा होगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। कार्य विघ्न बाधा के साथ संपन्न होगा। लाल वस्तु पास रखें और बजरंगबली को प्रणाम करें।
  2. वृषभ – भावनाओं पर काबू रखें। क्रोध पर काबू रखें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम,संतान मध्यम। व्यापार भी अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
  3. मिथुन – गृह कलह के आसार हैं, लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि के संकेत हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान का साथ है, व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
  4. कर्क – पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य बहुत अच्छा। प्रेम, संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
  5. सिंह – धन आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। बस अभी जुआ, सट्टा व लॉटरी में पैसे न लगाएं। लाल वस्तु पास रखें।
  6. कन्या – सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम-संतान व व्यापार बहुत अच्छा। रौब-रुआब बना रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।
  7. तुला – खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान ठीक है। सर दर्द, नेत्र पीड़ा, मानसिक परेशानी बनी रहेगी। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।
  8. वृश्चिक – आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
  9. धनु – कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। राजनीतिक लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
  10. मकर – भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
  11. कुंभ – चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य ठीक ठाक। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
  12. मीन – जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। भाग्य साथ देगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!