CO, विजिलेंन्स देहरादून राजेंद्र सिंह रावत को उत्कृष्ट सेवाओं के योगदान हेतु DGP उत्तराखंड श्री दीपम सेठ ने गोल्ड मेडल देकर किया सम्मानित - Shaurya Mail

Breaking News

CO, विजिलेंन्स देहरादून राजेंद्र सिंह रावत को उत्कृष्ट सेवाओं के योगदान हेतु DGP उत्तराखंड श्री दीपम सेठ ने गोल्ड मेडल देकर किया सम्मानित

 CO, विजिलेंन्स देहरादून राजेंद्र सिंह रावत को उत्कृष्ट सेवाओं के योगदान हेतु DGP उत्तराखंड श्री दीपम सेठ ने गोल्ड मेडल देकर किया सम्मानित

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 16 अगस्त 2025

श्रीमान राजेंद्र सिंह रावत जी CO, विजिलेंन्स देहरादून को 15 अगस्त 2025, 79 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर उत्कर्ष सेवा के लिए DGP उत्तराखंड श्रीमान दीपम सेठ के कर कमलों से गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। यह अत्यंत गौरवशाली क्षण CO श्री राजेंद्र सिंह रावत के उत्कृष्ट सेवाओं के योगदान हेतु दिया गया है। CO विजिलेंस देहरादून से पूर्व रावत जी डोईवाला कोतवाली के निरीक्षक सहित चमोली जिले में भी निरीक्षक के महत्वपूर्ण पद पर भूमिका अदा करते आये हैं।

उत्तराखंड राज्य निर्माण से पूर्व उत्तर प्रदेश में भी उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में विभिन्न चौकी,थानों,कोतवाली सहित उच्च पुलिस के कार्यालयों में उत्कृष्ट सेवा कर के आये है और उत्तराखंड राज्य निर्माण के उपरांत अपने राज्य की जनता की सेवा पूरी सत्य निष्ठा से कर रहें हैं। इनके पिताजी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त थे इनकी एक पुत्री बैंक में अधिकारी के पद पर कार्यरत है। इससे पूर्व भी इनको अनेक बार उत्कृष्ट सेवा हेतु समाज के विभिन्न वर्गों के द्वारा समय समय पर सम्मानित किया गया है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!