एनआईसी उपमहानिदेशक ने राज्यपाल से की भेंट - Shaurya Mail

Breaking News

एनआईसी उपमहानिदेशक ने राज्यपाल से की भेंट

 एनआईसी उपमहानिदेशक ने राज्यपाल से की भेंट

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 12 अगस्त 2025

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.)से सोमवार को राजभवन में राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के उप महानिदेशक आईपीएस सेठी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सेठी ने राज्यपाल को केंद्र की विभिन्न परियोजनाओं एवं सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से शासन-प्रशासन को सुदृढ़ बनाने के प्रयासों की जानकारी दी।

राज्यपाल ने इन पहलों की सराहना करते हुए उत्तराखंड में भी डिजिटल प्रौद्योगिकी का उपयोग सुशासन और जन-सेवा को और अधिक पारदर्शी, सरल और प्रभावी बनाये जाने पर बल दिया। इस अवसर पर राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी डॉ. संजय गुप्ता भी मौजूद रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!