21 घंटे बाद बाधित ट्रैक पर रेल यातायात शुरू - Shaurya Mail

Breaking News

21 घंटे बाद बाधित ट्रैक पर रेल यातायात शुरू

 21 घंटे बाद बाधित ट्रैक पर रेल यातायात शुरू

उत्तराखंड(हरिद्वार),बुधवार 06 अगस्त 2025

करीब 21 घंटे की मेहनत के चलते रेलवे ने आज दोपहर बाद काली मंदिर के निकट रेलवे ट्रैक पर गिरे बड़े पहाड़ी बोल्डर को हटाकर ट्रैक को चालू कर दिया। कल शाम मनसा देवी पर्वत से गिरे इस पहाड़ी बोल्डर से हरिद्वार-देहरादून व ऋषिकेश रेलवे मार्ग बाधित हो गया था। जिसके चलते कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा था।

आज दोपहर बाद ट्रैक से बोल्डर और मलबा हटा लिया गया। इससे पूर्व जिलाधिकारी मयूर दीक्षित तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,प्रेमेंद्र डोबाल मौके पर पहुंचे और वहां चल रहे हैं कार्य का निरीक्षण किया। हरिद्वार रेलवे स्टेशन अधीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि लगभग 21 घंटे के बाद रेलवे ट्रैक व्यवस्थित हो गया है और ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो गई है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!