मुख्यमंत्री ने बारिश के बाद आपदा परिचालन केंद्र का किया निरीक्षण - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री ने बारिश के बाद आपदा परिचालन केंद्र का किया निरीक्षण

 मुख्यमंत्री ने बारिश के बाद आपदा परिचालन केंद्र का किया निरीक्षण

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 21 जुलाई 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज दोपहर बाद उत्तराखंड आपदा परिचालन केंद्र का औचक निरीक्षण किया और रविवार रात से लगातार हो रही भारी बारिश के बाद राज्य की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को सतर्क और अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से प्रदेश में हो रही भारी वर्षा और मौसम की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। आपदा परिचालन केंद्र में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर राहत, बचाव और सतर्कता उपायों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी जिलों पर नजर रखी जाए और जिलों के साथ लगातार संपर्क में रहा जाए।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!