हरेला पर्व पर उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट ने गांधी पार्क में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया
उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 16 जुलाई 2025
उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष शिवम भट्ट के नेतृत्व में गांधी पार्क में हरेला पर्व मनाया गया। इस कार्यक्रम में ट्रस्ट के पदाधिकारी और स्थानीय लोग शामिल हुए और पौधारोपण किया, ताकि पर्यावरण को बचाया जा सके।
जिला अध्यक्ष शिवम भट्ट ने कहा, “हरेला पर्व हमें पर्यावरण की रक्षा करने का अवसर देता है। पौधारोपण से हम आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अच्छा भविष्य बना सकते हैं।”
कार्यक्रम में जिला महासचिव वैभव पंत, जिला मीडिया प्रभारी आयुष ध्यानी,और अन्य सदस्यों ने भी पर्यावरण के महत्व पर बात की।
इस आयोजन में संस्थापक ट्रस्टी अध्यक्ष राजू वर्मा, महासचिव राकेश शर्मा, उपाध्यक्ष राकेश कुमार भट्ट, कोषाध्यक्ष रुद्रपाल सिंह, जिला देहरादून अध्यक्ष शिवम भट्ट,जिला महासचिव वैभव पंत, जिला मीडिया प्रभारी आयुष ध्यानी, कार्यकारणी सदस्य सार्थक चमोली सदस्य रमन अरोरा स्वप्निल कनोजिया , नकुलसार्थक चमोली, रमन अरोरा स्वप्निल कनोजिया , नकुल अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।