नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मिले मुख्यमंत्री धामी - Shaurya Mail

Breaking News

नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मिले मुख्यमंत्री धामी

 नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मिले मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 15 जुलाई 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से भेंट की है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 5 जल विद्युत परियोजनाओं के क्रियान्वयन का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से उत्तराखंड के सामाजिक और आर्थिक विकास को गति प्रदान करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के क्रम में विशेषज्ञ समिति की ओर से संस्तुति की गई राज्य की 21 जल विद्युत परियोजनाओं में 5 जल विद्युत परियोजनाओं के क्रियान्वयन का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को सकारात्मक कार्यवाही के प्रति आश्वस्त किया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!