आज का राशिफल - Shaurya Mail

Breaking News
चारधाम यात्रा मार्गों पर मानसून से पहले करें भूस्खलन का ट्रीटमेंट : मुख्य सचिवअनुरोध के आधार पर होंगे शिक्षकों के स्थानांतरण, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देशजिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देश

आज का राशिफल

 आज का राशिफल

मंगलवार 15 जुलाई 2025

आइये जानते है कि कैसा मंगलवार 15 जुलाई 2025 जाएगा आपका आज का दिन।

  1. मेष – मन परेशान रहेगा। विभ्रामक समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में कष्ट संभव है। आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। व्यापार मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। स्वास्थ्य करीब करीब ठीक है। मानसिक स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
  2. वृषभ – पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यावसायिक उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कोर्ट कचहरी में आमना सामना करना पड़ सकता है। प्रेम, संतान अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
  3. मिथुन – यात्रा से बचें। धर्म-कर्म में अतिवादी न बनें। अपमानित होने का भय रहेगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार मध्यम रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।
  4. कर्क – परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बहुत बच के पार करें। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
  5. सिंह – जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी चाकरी में कोई रिस्क न लें। रिस्क बना हुआ है।स्वास्थ्य मध्यम, गुदा रोग से परेशान रहेंगे। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार भी मध्यम है। काली वस्तु का दान करें।
  6. कन्या – शत्रु परास्त होंगे। कार्य विघ्न, बाधा के साथ संपन्नता की तरफ बढ़ेंगे। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार ठीक है। काली वस्तु पास रखें।
  7. तुला – अवसाद की स्थिति है। मानसिक परेशानी बनी रहेगी। बच्चों को लेकर के, जो लोग प्रेम में हैं, प्रेम को लेकर के, विद्यार्थी असमंजस की स्थिति में रहेंगे। प्रेम, संतान मध्यम। स्वास्थ्य मध्यम। व्यापार लगभग ठीक है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
  8. वृश्चिक – गृह कलह के बड़े संकेत हैं। नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य प्रभावित, प्रेम, संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। काली वस्तु का दान करें।
  9. धनु – व्यावसायिक उथल-पुथल बना रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार मध्यम है। काली वस्तु का दान करें
  10. मकर – आर्थिक जोखिम न लें। जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसे न लगाएं। जुबान पर काबू रखें। गंदी भाषा के प्रयोग से बचें और निवेश से बचें। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम, संतान लगभग ठीक है। व्यापार भी ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
  11. कुंभ – मन घबराहट, बेचैनी में बना रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। थोड़ा सा आप नकारात्मक बने रहेंगे। हरी वस्तु पास रखें।
  12. मीन – सिर दर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार भी मध्यम है। यात्रा लाभदायक होगी। काली वस्तु का दान करें।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!